विश्व रक्तदाता दिवस पर निकाली गई जन जागरूकता रैली।


विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर उम्मेद अस्पताल से रेली निकालकर आमजान को रक्तदान हेतु प्रेरित एवं जागरूकता किया गया।
इस अवसर पर उमेद अस्पताल रक्त संग्रहण केंद्र के अधिकारी -कर्मचारी, अस्पताल कार्मिकों एवं नर्सेज छात्राओं ने रैली निकाली जो अस्पताल के मुख्य प्रांगण से सिवांची गेट होते हुए रक्त संग्रहण केंद्र पर समाप्त हुई।रैली को कार्यवाह अधीक्षक डॉ संदीप चौधरी, रक्त संग्रहण केंद्र के कार्यवाहक प्रभारी डॉ मेघा वर्मा एवं राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेड़तिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में रक्तदान को प्रेरित करने के स्लोगन लिखी तख्तियो के द्वारा रक्तदान के प्रति जन जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया गया।
रैली से पूर्व डा संदिप चौधरी ने रक्तदान हेतु अस्पताल कार्मिकों एवं उपस्थित आम जन को शपथ दिलाई।
डा मेघा वर्मा ने बताया कि Give Blood give hope. Together we save Lives” विश्व रक्तदान दिवस 2025 की थीम है। उन्होंने ने कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस हर साल 14 जून को कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन के अवसर पर मानाया जाता है जिन्हें 1930 में रक्त के प्रकारों को वर्गीकृत करने के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार मिला था। रक्त दान का प्राथमिक उद्देश्य जीवन बचाना है। सुरक्षित रक्त सभी उम्र के लोगों की मदद करने के लिए आवश्यक है जो बीमारियों, आपदाओं और दुर्घटनाओं में पीड़ित हैं।
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेड़तिया ने बताया कि “रक्तदान महादान है”। कम से कम वर्ष में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
रक्त केन्द्र के काउंसलर शेर सिंह गेहलोत ने बताया कि आज के दिन विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर डॉ नदिया, डॉ शिवानी, डॉ राकेश, डॉ अभिषेक, कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक एलियम्मा के ए, किरण बाला, अनिल पुरोहित, उम्मेद सिंह राजपुरोहित बसरत अली कमल किशोर सहित बड़ी संख्या में अस्पताल कार्मिकों ने भाग लिया।