अहमदाबाद में प्लेन क्रैश
लंदन जा रहा प्लेन टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की दीवार से टकरा गया।

पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी थे प्लेन में सवार


लंदन जा रहा प्लेन टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की दीवार से टकरा गया।
👥 विमान में कुल 242 यात्री सवार थे।
🔥 टकराने के बाद प्लेन में आग लग गई।
📍 हादसा गुजरात के अहमदाबाद में एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास हुआ, जो एयरपोर्ट कैंपस से सटा हुआ है।
इस दुखद घटना में प्रभावित सभी यात्रियों और उनके परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।
अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के बाद सामने आई यात्रियों की सूची
अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान में यात्रियों को अलावा और कौन-कौन था सवार?
एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद में क्रैश हुआ.
विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 क्रू सदस्य शामिल थे.
हादसे की जांच जारी, DGCA और अन्य एजेंसियां अलर्ट पर.
नई दिल्ली. अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भर रहा एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर B787 विमान VT-ANB 12 जून 2025 को उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान दोपहर 1:39 बजे (भारतीय समय) रनवे 23 से रवाना हुआ था और कुछ ही पलों बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को ‘MAYDAY’ कॉल दी गई. इसके तुरंत बाद विमान का संपर्क टूट गया और वह एयरपोर्ट की सीमा से बाहर जमीन पर गिर गया.
इस हादसे में विमान में सवार कुल 242 लोगों की जान को खतरा बताया जा रहा है, जिसमें दो पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल थे. विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल संभाल रहे थे, जिनके पास 8200 घंटे का उड़ान अनुभव था. उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे, जिनके पास 1100 घंटे का अनुभव था. दुर्घटना के तुरंत बाद घटनास्थल से काला धुआं उठता देखा गया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि विमान में आग लग गई थी. घटना: टेकऑफ के तुरंत बाद MAYDAY कॉल, फिर संपर्क टूट गया
अहमदाबाद में उड़ान भरते ही क्रैश हुआ विमान, जानें आखिर कैसे क्या हुआ, 20 बड़े अपडेट्सगुजरात के अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया है. यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था.
समरज
अहमदाबाद में क्रैश हुआ विमान, सवार थे 242 यात्रीअहमदाबाद:
गुजरात के अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया है. यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था.
अहमदाबाद हवाईअड्डे के पास मेघाणी नगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में 242 यात्री सवार थे. इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. (Ahmedabad Plane Crash)
दुर्घटना के तुरंत बाद इलाके से काले धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया. आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने गहन बचाव, निकासी और अग्निशमन अभियान शुरू कर दिया.
अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी, यहां जान सकते हैं परिजनों का हाल
विजय रूपाणी कौन हैं? एयर इंडिया विमान हादसे के बीच क्यों हो रही उनकी चर्चा
अहमदाबाद विमान हादसा: टॉप अपडेट
विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था.
बताया जा रहा है कि ये हादसा टेकऑफ करने के ठीक बाद हुआ है.
इस विमान में 242 यात्री सवार थे.
घटना के बाद आसामान में धुएं का गुबार दिखा
मौके पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया
जो विमान क्रैश हुआ है, वो एयर इंडिया का था.
घटना को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के सीएम से बात की.
हादसे के बाद अहमदाबाद में सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है.
DGCA की टीम दिल्ली से अहमदाबाद के लिए हुई रवाना.
अहमदाबाद के मेघानी इलाके में हुआ ये हादसा.
अस्पताल में 1200 बेड लगाए गए.
सीएम भूपेंद्र पटेल ने रद्द किए अपने सभी कार्यक्रम
एयर इंडिया ने इस हादसे को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि हम जल्द आगे की जानकारी देंगे.
राहत और बचाव के लिए NDRF की कई टीमों को किया गया रवाना.
अहमदाबाद एयरपोर्ट किया गया बंद.
यात्रियों के लिस्ट में विजय रूपाणी का भी नाम शामिल है.
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि सभी एजेंसियां त्वरित, समन्वित कार्रवाई करे
गुजरात के अहमदाबाद में यात्री विमान प्लेन क्रैश होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद जा रहे हैं.
पीएम मोदी भी हादसे के बाद अधिकारियों के संपर्क में हैं.
हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है.



