राजस्थानलोकल न्यूज़

म्यूजिकल फ्री लांचर ग्रुप

म्यूजिकल फ्री लांचर ग्रुप द्वारा संगीत जगत के महान , हरफनमोला व सदाबहार गायक किशोर दा का जन्मदिन 4 अगस्त 2025 को मनाया गया इस कार्यक्रम में जोधपुर के संगीत प्रेमियों ने किशोर कुमार के गीतों को गाकर उन्हें स्वरांजलि दी । ग्रुप संरक्षक अशोक जी व्यास ने बताया कि कार्यक्रम का आगाज भोले ओ भोले गीत गाकर अशोक व्यास व अनिल इन्दु शर्मा ने किया। तत्पश्चात सुनील पुरोहित ढ़बसा ने रिमझिम गिरे सावन , राकेश जोशी ने जीवन से भरी तेरी आंखें, योगेश खींची ने मंज़िले अपनी जगह है, महेश जोशी ने कोई हमदम ना रहा,अशोक व्यास ने कहना है कहना है, विठलेश व्यास ने घुंघरू की तरह, प्रवीण चौहान ने एक रास्ता है जिंदगी, शंकरलाल गोयल ने हमें और जीने की , प्रवीण व्यास ने फूलों के रंग से, दिनेश बोड़ा ने मेरे नैना सावन भादो,
अनिल इन्दु शर्मा ने नीले नीले अम्बर पर , तथा और भी कई गीत गाते हुए अंत में सभी ने मिलकर चलते चलते गीत गाकर महान गायक किशोर कुमार को याद किया। वे हमेशा अपने गीतों व दमदार आवाज़ के माध्यम से सदियों तक हमारे दिलों में बसे रहेंगे।

खबरें या विज्ञापन भेजेंने हेतु या खबरों का लिंक प्राप्त करने हेतु हमारे व्हाट्सएप नंबरों पर संपर्क करे।

+918440040089

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!