भरतनाट्यम नृत्यांगना अश्मी श्रीमाली की वर्कशॉप 10 अगस्त को
मुंबई से आईं युवा कलाकार जोधपुर में बिखरेगी अपनी नृत्य कला की झलक

जोधपुर, 6 अगस्त।
जानी-मानी भरतनाट्यम नृत्यांगना कलाश्री अश्मी श्रीमाली, जो इन दिनों मुंबई स्थित प्रतिष्ठित नालंदा डांस रिसर्च इंस्टीट्यूट से भरतनाट्यम में ग्रेजुएशन कर रही हैं, 10 अगस्त को जोधपुर में एक विशेष भरतनाट्यम वर्कशॉप आयोजित करने जा रही हैं।
यह दो घंटे की वर्कशॉप शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित होगी, जिसका उद्देश्य है जोधपुर की महिलाओं और बच्चियों को भरतनाट्यम की मूलभूत शैली और मुंबई में अर्जित उनकी विशेष नृत्य तकनीक से अवगत कराना। इस दौरान अश्मी अपनी कला के माध्यम से एक प्रेरणादायक प्रस्तुति भी देंगी, जो प्रतिभागियों को नृत्य की गहराइयों से जोड़ने का प्रयास करेगी।
कलाश्री अश्मी श्रीमाली, जिन्होंने कम उम्र में ही नृत्य के प्रति गहरी रुचि विकसित की और देश विदेश के प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, अब अपनी कला को जड़ों से जोड़ने के उद्देश्य से अपने गृह नगर जोधपुर लौटी हैं।
यह वर्कशॉप विशेष रूप से महिलाओं और बच्चियों के लिए रखी गई है, जिसमें उन्हें भरतनाट्यम की सौंदर्यपूर्ण मुद्राएँ, अभिव्यक्ति और ताल का परिचय दिया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए 8949275753 पर संपर्क करे।