टॉप न्यूज़

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण केन्द्रीय कारागृह, जोधपुर का औचक निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

केन्द्रीय कारागृह, जोधपुर का औचक निरीक्षण

जोधपुर, 1 अगस्त। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जोधपुर महानगर श्री अजय शर्मा के निर्देशाधीन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव श्री राकेश रामावत द्वारा शुक्रवार को केन्द्रीय कारागृह, जोधपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारागृह के अधीक्षक एवं अन्य कारागृह के कर्मचारीगण एवं पीएलवी उपस्थित रहे।

सचिव श्री रामावत ने निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारागृह में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध करवाये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, उनके स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा सहित अन्य समस्त आधारभूत सुविधाओं की जांच पड़ताल की साथ ही जेल विधिक सेवा क्लिनिक की कार्यप्रणाली की जांच की। निरीक्षण के दौरान बंदियों को उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया गया तथा बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण बाबत् उपस्थित अधीक्षक को आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!