टॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थान

जोधपुर विकास प्राधिकरण

जेडीए द्वारा अवैध निर्माणों एवं अतिक्रमणों पर निरन्तर सख्त कार्यवाही जारी : जेडीए आयुक्त
जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त उत्साह चौधरी के निर्देशानुसार प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा अवैध कॉलोनियों, सड़क मार्गाधिकार व हरित पट्टी में अवैध रूप से किए गए अतिक्रमणों, अवैध निर्माणों एवं अतिक्रमणों पर नियमित रूप से प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
मुख्य नियंत्रक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनिता ने बताया कि प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा ग्राम केरू, करवड़, मालूंगा, रोहिला कल्ला, चौपासनी जागीर, रामपुरा भाटियान्, इत्यादि की बेशकिमती भूमि, प्राधिकरण एवं सरकारी भूमि पर किये गये अनाधिकृत अतिक्रमणों, अवैध व नियम विरूद्ध निर्माणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए वर्ष 2025 में लगभग 93 बीघा प्राधिकरण एवं सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। दस्ते द्वारा प्राधिकरण व सरकारी भूमि पर निर्मित 26 अवैध दुकानों के निर्माणों को भी ध्वस्त किया गया।
मुख्य नियंत्रक विनिता ने बताया कि जेडीए दस्ते द्वारा वर्ष 2025 में विभिन्न कार्यवाहियों में कृषि भूमि पर बिना सक्षम स्वीकृति एवं भू-उपयोग परिवर्तन करवाये विकसित की जा रही 15 अवैध आवासीय कॉलोनियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। दस्ते द्वारा कृषि भूमि पर बिना सक्षम स्वीकृति एवं भू-उपयोग परिवर्तन करवाये संचालित 4 फैक्ट्रियों को बन्द करवाया गया, साथ ही कृषि भूमि पर अवैध रूप से संचालित रंगाई-छपाई की 7 फैक्ट्रियों में कुल 128 हौदियों को ध्वस्त करते हुए विभिन्न फैक्ट्रियों एवं होटल को सीज करने की कार्यवाही की गई। जेडीए दस्ते द्वारा आयुक्त उत्साह चौधरी के निर्देशानुसार अवैध निर्माणों एवं अतिक्रमणों पर निरन्तर कार्यवाही जारी रहेगी।

प्रेषक : जोधपुर विकास प्राधिकरण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!