राजस्थानलोकल न्यूज़
लॉयंस क्लब जोधपुर वेस्ट शक्ति का पदस्थापन समारोह

आज दिनांक 31/07/25 को लॉयंस क्लब जोधपुर वेस्ट शक्ति का पदस्थापन समारोह कार्यक्रम होटल उम्मैद क्लब जोधपुर में आयोजित किया गया। पदस्थापना अधिकारी PDG लॉयन डी.एस. चौधरी के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का पदस्थापन हुआ जिसमें लॉयन प्रेमलता दवे को अध्यक्ष, लॉयन कांता सुराना को सचिव व लॉयन मधु ढढ़ा को कोषाध्यक्ष का पद सौंपा गया एवं शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में जॉन चेयर पर्सन लॉयन जगदीश सोनी भी उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी की शपथ के साथ-साथ दो नए मेंबर बनाए उनको भी शपथ दिलाई गई।
धन्यवाद
क्लब अध्यक्ष प्रेमलता दवे।