नवीन जोधाणा जागरण मंच संस्थान
कार्यक्रम के दौरान नशे के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक की होगी प्रस्तुती

जोधाणा मंच द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11000 तिरंगा चिन्ह वितरण होंगे
नवीन जोधाणा जागरण मंच संस्थान की ओर से हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजीव गांधी स्टैचू के पास 11000 तिरंगा चिन्ह वितरण किए जाएंगे
संस्था के कोषाध्यक्ष मोहम्मद हारुन ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर तकिया चांद शाह दरगाह परिसर में संरक्षक नसीम अली की अध्यक्षता में बेठक आयोजित हुई
संस्थापक साजिद खान ने बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नशे के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी मोहम्मद सलीम मुन्ना,आसिफ नूरी और अध्यक्ष इमरान कुरेशी को दी गई
प्रदेश अध्यक्ष इंसाफ अली भाईजान ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारीयां बाटी गई है
बैठक के दौरान संरक्षक मोहम्मद इरफान कुरैशी, जोधाणा युवा मंच के अध्यक्ष अकरम सांखला , शौकत कुरैशी , नूर मोहम्मद , मोहम्मद साबिर , इमरान खान,मोहम्मद सलीम मुन्ना ,शौकत कुरैशी ,ताजदार अब्बासी, मोहम्मद समीर , राजु खान, शाहरुख खान , मोहम्मद लियाकत , मोहम्मद समीर, मोहम्मद उस्मान ,मोहम्मद अशफाक, सोहेल जिन्दरान, इफ्तिखार अहमद मोहम्मद रिजवान सिराजुद्दीन आदि उपस्थित रहे


