टॉप न्यूज़राजनीतिराजस्थान

संभागीय आयुक्त एवं अध्यक्ष जेडीए डॉ. प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में प्राधिकरण बैठक सम्पन्न

संभागीय आयुक्त एवं अध्यक्ष जेडीए डॉ. प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में प्राधिकरण बैठक सम्पन्न
जेडीए की प्रस्तावित दो नवीन योजनाओं की विवरणिका का अनुमोदन 
जोधपुर। सम्भागीय आयुक्त जोधपुर एवं अध्यक्ष, जोधपुर विकास प्राधिकरण डॉ. प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में सोमवार, 11 अगस्त को प्रातः 11 बजे प्राधिकरण के नवीन भवन स्थित बैठक कक्ष में प्राधिकरण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी, सचिव भागीरथ बिश्नोई सहित एडीएम सिटी, जेडीए उपायुक्तगण, निदेशकगण, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी, आरएचबी, डिस्कॉम एवं विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
बोर्ड बैठक में प्राधिकरण की प्रस्तावित नवीन सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर योजना ग्राम चौखा एवं ट्रांसपोर्ट और ऑटोमोबाइल मार्केट नगर योजना ग्राम मोगड़ा की आवेदन पुस्तिकाओं के अनुमोदन के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नवीन योजनाओं की पुस्तिकाओं हेतु गत कार्यकारी समिति की बैठकों में लिए गए निर्णयों एवं अनुशंषा के साथ प्रस्तुत प्रस्ताव का सर्वसम्मति से अनुमोदन करते हुए योजनाओं के ले-आउट प्लान, योजना की आरक्षित दर एवं योजना की विवरणिका का अनुमोदन किया गया। बैठक के दौरान गत बोर्ड बैठक दिनांक 11 जुलाई में लिए गए निर्णयों की पुष्टि भी की गई।
सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर योजना
प्राधिकरण सचिव भागीरथ बिश्नोई ने बताया कि प्राधिकरण की नवीन प्रस्तावित ’’सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर योजना’’ ग्राम चौखा में सेक्टर ए में कुल 556 एवं सेक्टर बी में कुल 602 आवासीय एवं व्यवसायिक भूखण्ड़ों सहित ईडब्ल्यूएस व एलआईजी भूखण्ड़ों हेतु प्रावधान रखा गया है। उक्त योजना प्राधिकरण की राजीव गांधी नगर योजना, रामराज नगर योजना, एनआरआई नगर, पत्रकार कॉलोनी, विनोबा भावे नगर योजना, लोक कलाकार नगर योजना इत्यादि के मध्य प्रस्तावित एक महत्वकांक्षी योजना है, जिसमें बड़े हरे-भरे पार्क, व्यावसायिक क्षेत्र एवं दैनिक आवश्यकताओं हेतु पर्याप्त ओसीएफ भूमि आरक्षित रखी गयी है, साथ ही योजना में अनौपचारिक बाजारों की सुविधा भी प्रस्तावित है।
ट्रांसपोर्ट एवं ऑटोमोबाईल मार्केट नगर योजना
प्राधिकरण सचिव बिश्नोई ने बताया कि राजस्व ग्राम मोगड़ा के खसरा संख्या 142 में ’’ट्रांसपोर्ट एवं ऑटोमोबाईल मार्केट नगर योजना’’ प्रस्तावित है। योजना में भूखण्डों की कुल संख्या 1481 रखी गयी है। जिसमें से 513 भूखण्ड ऑटोमोबाइल नगर, 653 भूखण्ड ट्रांसपोर्ट नगर तथा इनफोर्मल मार्केट हेतु 315 भूखण्ड आरक्षित किये गये है। योजना में आवंटन योग्य सामान्य भूखण्ड 1111 में से ट्रांसपोर्ट नगर हेतु 607 भूखण्ड तथा ऑटोमोबाइल नगर हेतु 504 भूखण्ड प्रस्तावित है। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट एवं ऑटोमोबाइल से संबंधित छोटे व्यवसायियों हेतु इनफोर्मल मार्केट में कुल 315 भूखण्ड आवंटन हेतु प्रस्तावित किए गए है। प्राधिकरण द्वारा योजना में मूलभूत सुविधाओं यथा सड़क, सीवरेज, सुलभ कॉम्पलेक्स, पार्किंग, पार्क एवं डिस्पेंसरी इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध करवायी जायेगी।
प्रेषक : जोधपुर विकास प्राधिकरण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!