*रक्तकोष फाउंडेशन सदस्य जितेंद्र मेघवाल ने की SDP डोनेट, डेंगू मरीज की आपातकालीन मदद*

कैलाश मेघवाल ने बताया कि मथुरा दास अस्पताल में भर्ती एक डेंगू पीड़ित मरीज की आपात स्थिति में मदद करते हुए जितेंद्र मेघवाल ने स्वेच्छा से SDP (सिंगल डोनर प्लेटलेट) डोनेट किया। इस दौरान ब्लड बैंक स्टाफ, सुखदेव और गोपाल उपस्थित रहे।
रक्तकोष फाउंडेशन जिलाध्यक्ष जितेंद्र बांता ने बताया कि इस मानवता भरे कार्य के लिए जितेंद्र मेघवाल की सराहना करते है
जितेन्द्र मेघवाल दूसरी बार SDP डोनेट कर रहे है…
जिलाध्यक्ष बांता ने बताया की अभी डेंगू और वायरल चल रहा है अत सभी से निवेदन किया की ज्यादा से ज्यादा आगे आये और रक्तदान करें ताकि जरूरतमंद की मदद की जा सके