टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

फिल्टर हाउस

फिल्टर हाउस जोधपुर

*जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापुर्ति 28 अक्टूबर को बन्द रहेगी*

 

जोधपुर, 24 अक्टूबर। जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 28 अक्टूबर को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापुर्ति बन्द रहेगी ।
अतः जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 28 अक्टूबर को होने वाली जलापूर्ति 29 अक्टूबर को तथा 29 अक्टूबर को होने वाली जलापूर्ति 30 अक्टूबर को की जावेगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत जोधपुर के अधीक्षण अभियंता श्री राजेन्द्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर,एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 28 अक्टूबर को सुबह 10ः00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 29 अक्टूबर को की जाने वाली जलापूर्ति 30 अक्टूबर को एवं 30 अक्टूबर को की जाने वाली जलापूर्ति 31 अक्टूबर को होगी।
––00––

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!