टॉप न्यूज़देशराजस्थानलोकल न्यूज़

जोधपुर। कौम शेख़ सैयद मुग़ल पठान विकास संस्थान , जिला जोधपुर

क्रिकेट टूर्नामेंट सीज़न 3

क्रिकेट टूर्नामेंट सीज़न 3: रोमांचक मुकाबले में जे डी नाइट राइडर और एस एम क्लब सेमीफाइनल में

जोधपुर। कौम शेख़ सैयद मुग़ल पठान विकास संस्थान , जिला जोधपुर के मिडिया प्रभारी शाहिद शेख ने जानकारी मे बताया की संस्थान के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट सीज़न 3 में 25.10.2025 को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले , जिसके परिणामस्वरूप दो टीमें सेमी फाइनल में पहुंच गईं है! व पूर्व मे हुए स्थगित मैच का परिणाम भी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस मुकाबले में के जी एम क्लब ने 136 रन बनाए , लेकिन आर एस उस्मानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह लक्ष्य 8 विकेट से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। और टूर्नामेंट के अगले चरण में , पहला मैच माही एकादश व जे डी नाइट राइडर क्लब के बीच खेला गया। माही एकादश ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 156 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए, जे डी नाइट राइडर क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 20 वें ओवर में 157 रन बनाकर जीत हासिल की , इसी के साथ उन्होंने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। इसके बाद , दिन का दूसरा और महत्वपूर्ण मुकाबला एस एम क्लब और इलेवन स्टार क्लब के मध्य आयोजित किया गया। एस एम क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और टीम ने स्कोरबोर्ड पर 167 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में , इलेवन स्टार क्लब विपक्ष के दबाव को सहन नहीं कर सकी और केवल 120 रन ही बना पाई।

एस एम क्लब की शानदार जीत 47 रनों की शानदार जीत में सोहेब खान और अहमद रजा का प्रदर्शन लाजवाब रहा। सोहेब खान ने टीम के लिए महत्वपूर्ण 42 रन बनाए और गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 3 विकेट झटके। वहीं , अहमद रजा ने 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और अपनी टीम को 47 रनों के बड़े अंतर से जीत दिलाकर सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। टूर्नामेंट में अब सेमीफाइनल मुकाबले बेहद दिलचस्प होने वाले हैं, जिसके लिए क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!