जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय पेंशनर्स सोसाइटी
दिनांक 10/6/ 2025

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय पेंशनर्स द्वारा आज 24वें दिन भी धरना जारी
कुलपति कार्यालय में कुलपति कुलसचिव और वित्त अधिकारी मौजूद नहीं l
आज धरना स्तर पर राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय , जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय, तथा अखिल राजस्थान पेंशनर समाज के प्रतिनिधियों ने पहुंच कर पेंशनर्स के संघर्ष में समर्थन देने की अपील की l
आज संपूर्ण राजस्थान में राज्य वित्त पोषित विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स संगठन ने समर्थन में सांकेतिक हड़ताल धरना प्रदर्शन, सभी जिला मुख्यालय पर किया जा रहा है l
संपूर्ण राजस्थान का कर्मचारी संघ की अब विश्वविद्यालय के वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स के साथ सम्मिलित हो गया है l
यह आंदोलन राज्यव्यापी प्रारंभ हो गया है l
राज्य सरकार से गुहार लगाई जा रही है
राज्य सरकार तुरंत प्रभाव से कॉलेज शिक्षा निदेशालय की भांति पेंशन भुगतान करें तथा बकाया राशि पेंशन भुगतान के लिए तुरंत 200 करोड रुपए का अनुदान राज्य सरकार स्वीकृत करें l


आज भारी संख्या में पारिवारिक पेंशनर्स भी उपस्थित हैं
पिछले 6 महीने से पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है
आंदोलन और जोर पकड़ता जा रहा है l
भीषण गर्मी के बावजूद भी वरिष्ठ नागरिक धरने पर मौजूद है l
राज्य सरकार तुरंत सहानुभूति पूर्वक विचार कर तुरंत पेंशन समस्या का स्थाई समाधान करें l
प्रो रामनिवास शर्मा
अध्यक्ष
प्रोफेसर कैलाश नाथ व्यास कोषाध्यक्ष
प्रोफेसर सुखबीर सिंह बेस
संगठन सचिव
अशोक व्यास
संयोजक संघर्ष समिति
डा लोकेंद्र सिंह शक्तावत
सचिव
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय पेंशनर्स सोसाइटी
