राजस्थानलोकल न्यूज़

जोधपुर में वातानुकूलित कक्ष का फीत काटकर उद्घाटन

जोधपुर, श्री सैन कुल चौरासी पुरबिया प्याऊ व बगेची संस्था जोधपुर में वातानुकूलित कक्ष का फीत काटकर उद्घाटन एवं प्रतिभा समान समारोह सम्पन्न।

श्री सैन कुल चौरासी पुरबिया प्याऊ व बगेची संस्था के अध्यक्ष श्री हरिओम सैन,व सचिव श्री अर्जुन पंवार ने बताया कि समाज की बगेची में
मुख्य अतिथि सूरसागर विधायक श्रीमान देवेंद्र जोशी व समारोह अध्यक्ष श्रीमान हिम्मतराम जी पंवार ,पूर्व न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य आतिथ्य में सम्प्पन्न हुवा साथ ही कक्षा 8 से 12वी के समाज के मेघावी छात्र छात्राओं को उपहार स्वरूप स्कूल बैग व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
समारोह में मंच पर सभी अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र जोशी ने बगेची में भवन निर्माण के लिए विधायक कोष से 10 लाख रुपये की घोषणा की उसके साथ ही न्यायाधिपति श्री हिम्मत राम जी पंवार ने समाज के सभी बच्चों को शिक्षा के प्रति कड़ी मेहनत करने का आशीर्वाद दिया उसके साथ ही समारोह में श्रीमान अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश जी पंवार, नगर निगम दक्षिण के उपमहापौर किशन लढ़ा, भारतीय जनता पार्टी के महेन्द्र मेघवाल, मोहन सिंह भाटी,पूर्व जिला अध्यक्ष ,पूर्व अध्यक्ष बन्नाराम पंवार,व कालूराम प्रजापति मंच का संचालन अशोक मंडली ने किया।10 वी की छात्रा रेणुका सैन, प्रथम पुरस्कार प्राप्त की, 12 वी की चेतना सैन व खुश्बू सैन को प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया।
पुरे कार्यक्रम में समाज की महिलाए व पुरुष मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन के बाद आए हुवे सभी मेहमानों व समाज के बन्दुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!