Uncategorized

मेघवाल समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 2025

 

मेघवाल समाज विकास समिति चार बस्ती, महामंदिर जोधपुर द्वारा मेघवाल समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
संस्थान के अध्यक्ष जगदीश इंदलिया, कोषाध्यक्ष जगदीश केणीया, सचिव कमल किशोर तिडदिया ने बताया कि स्वामी प्रो. आत्माराम महाराज के सानिध्य में 10th व 12th में 70% से अधिक, IIT JEE, NEET, राज्य,राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ीयो, व विशिष्ट 451 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया ।
मुख्य अतिथि मेघराज सिंह रॉयल, के.आर. कटारिया, ड़ॉ. आशा परमार, दीप्ति गोरा (CI), ठे. नारायण मेहरडा, हनुमान मेहरा, त्रिलोक मेहरा, ओमप्रकाश बौद्ध , कमला जी बुगालीया, लीला जी गांधी, भोमाराम इंदलिया, सतीश गुणपाल, अशोक इंदलिया , हेमराज मेहरा (IB), भीखाराम चारणीया, नर्सिंग मेहरा, जगदीश जायल, सुभाष चारणीया, रामचन्द्र लेखावत, शिवलाल बरवड़, अरुण बलाई, गणपत मेहरा, करनाराम‌ मेहरा (सरपंच), भगीरथ मेहरा , धनाराम मेहरा, शैलेंद्र सर्वा, आदि मौजूद थे ।
मेघराज सिंह ने बताया कि यदि हमें सर्वे भवन्तु सुखिन: की परिकल्पना करनी है तो समाज, देश , विश्व मे शिक्षा की अलख जगानी है ।
ड़ॉ. आशा परमार ने अपने उद्धबोधन कहा कि समाज को नई दिशा व दशा देने के लिए रूढ़ियों ओर अंध्विश्वास को छोड़कर शिक्षा और नवाचार को अपनाना है ।
महिला थाना अधिकारी दीप्ति गोरा ने बताया कि महिलाओं को अपने हक ओर अधिकार तब तक नही मिलेगा जब तक वो पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर अपना अधिकार नही मांगेगी ।
संस्था के मुख्य सदस्य पुखराज मेहरा, अशोक मेहरा, अशोक इंदलिया, राजकुमार जोरम ने बताया कि सर्वप्रथम बाबा साहब को माल्यार्पण कर प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारम्भ किया व प्रतिभाओं को दुपट्टा पहनाकर, प्रसंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
रक्तदाता के रूप में कैलाश मेघवाल को सम्मानित किया ।
इस आयोजन में संस्थान के सभी कार्यकर्ता, समाज के भामाशाह, बाहर से पधारे सभी छात्र-छात्रा, आदि मौजूद थे ।
इस समारोह में मंच संचालन ड़ॉ. गिरधारी परिहार ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!