राजस्थानलोकल न्यूज़

अजय कुमार जोशी को मिलेगा ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2025′”

सोजत से राष्ट्रीय मंच तक: पत्रकार अजय कुमार जोशी को मिलेगा ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2025′”
सोजत । राजस्थान पाली जिले की मेहंदी नगरी सोजत सिटी निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरण संरक्षक अजय कुमार जोशी को वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 10 अगस्त को नोएडा स्थित पीआईआईटी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के भव्य समारोह में दिया जाएगा।
सच मीडिया समाचार पत्र और वर्तमान टाइम्स न्यूज़ पोर्टल के संपादक अजय कुमार जोशी वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से निर्भीक, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता की मिसाल पेश की है। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं से लेकर पर्यावरणीय असंतुलन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील मुद्दों को उन्होंने प्रशासन और समाज के समक्ष प्रभावशाली ढंग से उठाया है।

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनका योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है। पर्यावरण सुधार न्यास के माध्यम से वे लगातार वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता और प्लास्टिक उन्मूलन जैसे अभियानों का संचालन करते रहे हैं। उन्होंने युवाओं और आमजन को पर्यावरणीय चेतना से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।

यह सम्मान न केवल अजय कुमार जोशी की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह पाली जिले की सामाजिक चेतना और जागरूक पत्रकारिता का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!