राजस्थानलोकल न्यूज़

आईएफडब्ल्यूजे

आईएफडब्ल्यूजे- चितौड़गढ़

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की खबर प्रकाशित की, तो करा दिया मामला दर्ज

डिप्टी ने पत्रकार को दी धमकी !

मुख्यमंत्री के नाम आईएफडब्ल्यूजे चित्तौड़गढ ईकाई ने दिया ज्ञापन !

निम्बाहेड़ा कस्बे में सरकारी सेवा में कार्यरत एक दम्पत्ति के आवास पर जीर्ण शीर्ण अवस्था में लगे राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की खबर छापने के बाद दम्पति ने पुलिस अधिकारी से मिलीभगत कर खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकार के खिलाफ ही अर्नगल आरोप लगाते हुए परिवाद दर्ज करवा दिया उसके बाद निम्बाहेड़ा डिप्टी बद्री लाल ने बिना किसी जांच के पत्रकार को कार्यालय बुलवाकर धमकियां दे कर जेल में डालने की धमकी तक दे डाली । राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की जानकारी पत्रकार ने पहले ही प्रशासन को दे दी थी, लेकिन वहां से कोई कार्यवाही नही होने आहत पत्रकार ने खबर प्रकाशित कर दी। पत्रकार को धमकाने के मामले को लेकर पत्रकारों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर सम्बंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!