सरकारी स्कूल को लेकर जोधपुर शिक्षा विभाग का फैसला गर्ल्स स्कूल शिफ्ट
जोधपुर


आज बंबा गर्ल्स स्कूल को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के फैसले के खिलाफ छात्रों के अभिभावकों ने कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा ओर शांतिपूर्ण धरना दिया
सरकारी स्कूलों की इस दयनीय स्थिति पर सरकार को विमर्श क
रना चाहिए खास कर वो स्कूल जहां बच्चियां पढ़ती है….एक तरफ सरकार बेटी पढ़ाओ का नारा जोरो शोरो से लगाती है दूसरी तरफ सरकारी स्कूलों की एसी दयनीय स्थिति देखकर देश की शिक्षा व्यवस्था पर तरस आता है,
प्राइवेट स्कूलों को एक आम सा इंसान चलाता है फिर भी वहां इतनी सुविधाएं मिलती है जबकि सरकारी स्कूलों की देखरेश सरकार करती है जो पूरा देश चलाती है हमारी अरबों रुपए की जीडीपी हमारे किस काम की अगर हमारे बच्चों के लिए ये सरकार स्कूल भी मुहैया ना करवा पाए…. ये हमारा सरकार से निवेदन नहीं साफ शब्दों में चेतावनी है कि अगर बच्चों की शिक्षा ओर स्कूलों पर ध्यान ना दिया गया तो हम हर तरह की कोशिश करेंगे प्रदर्शन करेंगे…
हमारे मोहल्ले के एकमात्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल बंबा को शिफ्ट करने का निर्णय प्रशाशन द्वारा लिया गया था ओर जहां शिफ्ट होनी है वहां पहले ही स्कूल चल रही है, वहां के शिक्षकों ने बच्चों को अंदर भी नहीं आने दिया…..हमें सरकार से उम्मीद है वो इस मसले पर युद्ध स्तर पर जल्द से जल्द कोई निर्णय लेगी
खबरें या विज्ञापन भेजेंने हेतु या खबरों का लिंक प्राप्त करने हेतु हमारे व्हाट्सएप नंबरों पर संपर्क करे।
+918440040089