टॉप न्यूज़राजनीतिराजस्थानलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर में हुआ कार्यक्रम

आंगनबाड़ी बहन सम्मान

‘आंगनबाड़ी बहन सम्मान’

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर में हुआ कार्यक्रम

सीधा प्रसारण और जिला स्तरीय कार्यक्रम एसएन मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित

जोधपुर, 5 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन’ के तहत ‘आंगनबाड़ी बहन सम्मान कार्यक्रम’ मंगलवार को जयपुर में आयोजित हुआ। जिला स्तर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एसएन मेडिकल कॉलेज के सभागार में हुआ।

इस दौरान शहर विधायक श्री अतुल भंसाली, संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, जिला कलेक्टर श्री गौरव अग्रवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री आशीष कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहिनों से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। उन्होंने बहिनों की सुरक्षा का संकल्प लिया और उन्हें उपहार दिए। उप मुख्यमंत्री श्रीमती दियाकुमारी और महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती मंजू बाघमार में मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से प्रदेश की 1 लाख 21 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय खातों में 501 रुपए हस्तांतरित किए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक श्री समंदर सिंह भाटी ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को विशेष सौगात दी गई। मुख्यमंत्री द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर जिले में नियोजित लगभग 600 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को 501 रुपए का हस्तांतरण संबंधित के बैंक खाते में किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!