टॉप न्यूज़राजनीतिराजस्थानलोकल न्यूज़

विकास प्राधिकरण

विकास प्राधिकरण

*जेडीए द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर आवासीय योजना व ट्रांसपोर्ट एवं ऑटोमोबाईल नगर नवीन योजनाओं में पंजीकरण एवं आवेदन की अन्तिम तिथियों को बढ़ाया गया*

*दोनों योजनाओं के केवल ऑनलाईन आवेदन पत्र ही स्वीकार्य*

जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त उत्साह चौधरी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन प्राधिकरण की नवीन सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना ग्राम चौखा व ट्रांसपोर्ट एवं ऑटोमोबाईल नगर ग्राम मोगड़ा हेतु जेडीए पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन जारी है। नवीन योजनाओं में आमजन के रूझान व मांग को देखते हुए एवं दीपावली के अवसर पर आगामी राजकीय अवकाशों के मद्देनजर प्राधिकरण द्वारा दोनों नवीन योजनाओं में आवेदन पत्रों के पंजीकरण की अन्तिम तिथि 05.11.2025 तक एवं ऑनलाईन आवेदन अपलोड कराने की अन्तिम तिथि 07.11.2025 तक बढ़ाया गया है। साथ ही योजनाओं की लॉटरी हेतु दिनांक 13.11.2025 प्रस्तावित की गई है।

प्राधिकरण सचिव भागीरथ बिश्नोई ने बताया कि पूर्व में इन योजनाओं आवेदन पत्रों के पंजीकरण की तिथि 22.10.2025 एवं ऑनलाईन आवेदन जमा कराने की तिथि 24.10.2025 एवं लॉटरी हेतु दिनांक 31.10.2025 प्रस्तावित थी, जिसको आगे बढ़ाते हुए दोनों नवीन योजनाओं में आवेदन पत्रों के पंजीकरण की अन्तिम तिथि 05.11.2025 तक एवं ऑनलाईन आवेदन अपलोड कराने की अन्तिम तिथि 07.11.2025 तक बढ़ायी गयी है। साथ ही दोनों योजनाओं में लॉटरी की तिथि 13.11.2025 प्रस्तावित की गई है।

ऑनलाईन आवेदन करने हेतु उपायुक्त जोन-01 मुकेश बारेठ एवं उपायुक्त जोन-04 अदिति पुरोहित ने बताया कि सर्वप्रथम आवेदकों को प्राधिकरण की वेबसाईट joda.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध स्कीम अप्लाई के ऑप्शन पर क्लिक करने पर आवेदकों को नवीन योजनाओं से संबंधित सभी विकल्प मिलेंगें। तत्पश्चात् योजना का चयन कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आवेदन शुल्क जमा करवाना होगा। आवेदक द्वारा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात् प्राधिकरण पोर्टल पर लॉगिन करते हुए आवेदन फॉर्म भरने हेतु आवेदक का नाम, पता, परिवार से संबंधित विवरण, आय व बैंक खाते का विवरण, नॉमिनी इत्यादि जानकारी भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सबमिट करने के बाद सिक्योरिटी राशि का भुगतान करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। आवेदकों द्वारा आवेदन की प्रक्रिया की सामान्य शर्ते व ऑनलाईन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया एवं विस्तृत जानकारी प्राधिकरण पोर्टल पर उपलब्ध है। उक्त दोनों योजनाओं के आवेदन पत्र केवल ऑनलाईन ही स्वीकार किए जाएंगें।

*प्रेषक : जोधपुर विकास प्राधिकरण*जेडीए द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर आवासीय योजना व ट्रांसपोर्ट एवं ऑटोमोबाईल नगर नवीन योजनाओं में पंजीकरण एवं आवेदन की अन्तिम तिथियों को बढ़ाया गया*

*प्रेषक : जोधपुर विकास प्राधिकरण**

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!