न्याय सुरक्षा परिषद उदयपुर
अधिवक्ता भाग्यश्री खटीक केजी मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद उदयपुर संभागीय अध्यक्ष नियुक्त

उदयपुर – केजी मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.किशन गोयल द्वारा परिषद का विस्तार करते
गांव नाहर मगरा जिला उदयपुर की युवा और प्रेरणास्रोत भाग्यश्री खटीक , पिता श्री प्रेमचंद्र खटीक की सुपुत्री , हाल ही में एल.एल.एम. परीक्षा मे सफलता पूर्वक उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम गर्व से ऊँचा किया है।
भाग्यश्री खटीक न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल कर रही बल्कि वे समाजसेवा में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान चला रही हैं। और अन्य विभागों के सहयोग से वे महिलाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करवाने में लगातार प्रयासरत हैं। विधिक क्षेत्र में भाग्यश्री का योगदान उल्लेखनीय है व विधिक सलाहकार लीगल एडवाइजर के रूप में वे अपने क्षेत्र की महिलाओं को न्याय, अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं।
उनका उद्देश्य है “हर महिला को अपने अधिकारों की जानकारी हो और वह आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बने।”
इस उपलब्धि के तेहत मनीजय इंडिया परिवार ने भाग्य श्री खटीक को बड़ी संभाग की जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई दी!