क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3
क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का शानदार समापन ,
एस.एम. क्लब व जेडी नाईट राइडर्स के बीच मुकाबले मे
एस.एम. क्लब बनी विजेता
जोधपुर। कौम शेख सैय्यद मुगल पठान विकास संस्थान की जानिब से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का फाइनल मुकाबला पुराना रेलवे ग्राउंड पर दूधिया रोशनी में खेला गया। खेल मंत्री अफजल खान ने बताया की फाइनल मैच एस.एम. क्लब और जेडी नाईट राइडर्स के बीच हुआ , जिसमें रोमांचक मुकाबले के बाद एस.एम. क्लब ने खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र सोलंकी , कांग्रेस उत्तर जिला अध्यक्ष सलीम खान , समाजसेवी रफीक करवा , इरफान बेली असलम खान अब्दुल जावेद उपस्थित रहे। अतिथियों के करकमलों से विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई।
संस्थान के मुख्य संरक्षक फिरोज फेम , अध्यक्ष शकील पठान , कार्यक्रम समारोह अध्यक्ष इमदाद अली , रहीमुद्दीन शेख , अमजद खान , मकसूद अली , अब्दुल आरिफ , शाहिद शेख , महिला अध्यक्ष पारो आपा , और वरिष्ठ सदस्य सलीम साहब (मुन्ना भाई) आयोजन समिति के सदस्य इस्लाम ,काशिफ आदिल , मुशर्रफ , आसिफ भांजा, सादिक राजा , इदरीश और सैयद मुश्ताक अली मौजूदगी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इमदाद अली ने बताया टूर्नामेंट का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और समाज में खेल भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने विजेता टीम को बधाई दी और भविष्य में ऐसे आयोजनों को और भव्य रूप में करने की घोषणा की।
