भारत सरकार
पत्र सूचना कार्यालय
जोधपुर

रक्षा प्रयोगशाला में सीपीआर जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण का आयोजन
रक्षा प्रयोगशाला, जोधपुर में आज कार्मिको के लिए रक्षा प्रयोगशाला वर्क्स समिति के तत्वाधान में सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी irsasaIToSana) जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जोधपुर के प्रख्यात सीपीआर विशेषज्ञ डॉक्टर राजेंद्र तातेड ने इस अवसर पर सीपीआर की महत्ता बताते हुए कहा कि हृदयागात की अत्यधिक स्थिति में यदि रोगी पर त्वरित रूपेण सीपीआर विद्या के रूप में प्राथमिक उपचार का प्रयोग किया जाता हैं तो इस प्रभावी तकनीक से ऐसे रोगी को असमयकाल का ग्रास बनने से रोका जा सकता हैं। इस तकनीक के लिए व्यक्ति का चिकित्सा विज्ञान से जुडा होना आवश्यक नहीं हैं। इसे सामान्य व्यक्ति भी समुचित अभ्यास से सीख सकता हैं।

डॉक्टर तातेड ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट, हार्ट अटैक आ जाने, पानी में डूबने से, बिजली के करंट से या दम घुटने जैसे आपातकालीन अवसर पर सीपीआर द्वारा व्यक्ति की जान बचाई ज सकती हैं। डॉक्टर तातेड द्वारा डमी की सहायता से वयस्क एवं बच्चे में सीपीआर लगाने की तकनीक बताई तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से हैंड्स ओन प्रैक्टिस भी करवाई गई।
रक्षा प्रयोगशाला के निदेशक श्री वी एस षेनोई एवं वर्क्स समिति अध्यक्ष डॉ प्रशान्त वशिष्ट ने अपने विचार प्रस्तुत किये और आयोजन को सफल बनाने के लिए रक्षा प्रयोगशाला, जोधपुर की वर्क्स समिति के सभी सदस्यों एवं सीपीआर विशेषज्ञ डॉक्टर राजेंद्र तातेड का धन्यवाद किया ।

